राज्यसभा चुनाव : वोटिंग समाप्त ,4 बजे से पहले ही सभी 400 विधायकों ने डाले वोट

लखनऊ– यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 4 बजने से पहले ही समाप्त हो गया। इस बीच चुनावी समीकरण तेजी से बदले हैं। कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर सभी की नजर थी। इस बीच तमाम अटकलों पर ब्रेक लगाते हुए राजा भैया ने ऐलान किया है कि वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करेंगे और उन्होंने विधानसभा पहुंचकर अपना मतदान दिया। उनके साथ एक और भी विधायक था। बता दें संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 58 सीटों के लिए आज वोटिंग हुयी। शाम तक इसके नतीजे भी आ जाएंगे। राज्यसभा चुनाव के

Written By :

admin

Updated

March 23, 2018

लखनऊ– यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 4 बजने से पहले ही समाप्त हो गया। इस बीच चुनावी समीकरण तेजी से बदले हैं। कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर सभी की नजर थी। इस बीच तमाम अटकलों पर ब्रेक लगाते हुए

राजा भैया ने ऐलान किया है कि वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करेंगे और उन्होंने विधानसभा पहुंचकर अपना मतदान दिया। उनके साथ एक और भी विधायक था। बता दें संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 58 सीटों के लिए आज वोटिंग हुयी। शाम तक इसके नतीजे भी आ जाएंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हुयी जो शाम 4 बजे तक चलनी थी , लेकिन 4बजने के पहले ही सभी मतों का प्रयोग हो गया। 

इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। वोटों गिनती पूरी होने के बाद देर शाम तक राज्यसभा सीटों के नतीजे सामने आ जाएंगे। जिन 16 राज्यों में राज्यसभा चुनाव हैं उनमें सबसे ज्यादा 10 सीटें उत्तर प्रदेश में है। वहीं आंध्र प्रदेश की 3, बिहार की 6, छत्तीसगढ़ की 1, गुजरात की 4, हरियाणा की 1, हिमाचल की 1, कर्नाटक की 3, मध्य प्रदेश की 4, महाराष्ट्र की 6, तेलंगाना की 3, उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की 1, पश्चिम बंगाल की 5, ओडिशा की 3, राजस्थान की 3 और झारखंड की 2 सीटें शामिल हैं।