महिला कोच में घुसकर छेड़खानी कर रहे 11 शोहदे गिरफ्तार

गोरखपुर — उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों पर हो रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे.शोहदों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उनको पुलिस का जरा जा भी खौफ नहीं है.ताजा मामला गोरखपुर का है जहां जीआरपी ने महिला कोच में जबरन घुसकर महिलाओं से छेड़खानी कर रहे 11 शोहदों को गिरफ्तार किया है.  पुलिस के मुताबिक ये मनचलें ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ रोजाना छेड़छाड़ करते थे. पुलिस को इन लोगों के खिलाफ काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर इन

Written By :

admin

Updated

March 10, 2018

गोरखपुर — उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों पर हो रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे.शोहदों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उनको पुलिस का जरा जा भी खौफ नहीं है.ताजा मामला गोरखपुर का है जहां जीआरपी ने महिला कोच में जबरन घुसकर महिलाओं से छेड़खानी कर रहे 11 शोहदों को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस के मुताबिक ये मनचलें ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ रोजाना छेड़छाड़ करते थे. पुलिस को इन लोगों के खिलाफ काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर इन शोहदों को धर दबोचा. फिलहाल जीआरपी इन बदमाशों से पूछताछ कर रही है.

गौरतलब है कि महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ या उत्पीड़न के मामले जब भी कानूनी तौर पर दर्ज होते हैं. तो पुलिस अक्सर ऐसे मामलों में आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज करती है.भारतीय दंड संहिता की धारा 354 का इस्तेमाल ऐसे मामलों में किया जाता है. जहां स्त्री की मर्यादा और मान सम्मान को क्षति पहुंचाने के लिए उस पर हमला किया गया हो या उसके साथ गलत मंशा के साथ जोर जबरदस्ती की गई हो.