जम्मू-कश्मीर: जवाहर टनल पर हिमस्खलन में 10 पुलिसकर्मी लापता, 3 की मौत

श्रीनगर– जम्मू-कश्मीर में बर्फ का कहर देखने को मिला। कुलगाम जिले में गुरुवार को जवाहर सुरंग के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हिमस्खलन होने से कम से कम दस पुलिसकर्मियों के लापता बताए जा रहे हैं।  काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ। वीरवार की देर शाम हुई इस हिमस्खलन की चपेट में एक पुलिस पोस्ट आ गई। इसमें 10 पुलिसकर्मी फंस गए, जबकि 10 अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित है। चपेट में लोगों में 4 जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान हैं, 2 डॉग स्क्वायड के अधिकारी, दो फायर सर्विस मैन और दो अन्य लोग थे। पुलिस

Written By :

admin

Updated

February 8, 2019

श्रीनगर– जम्मू-कश्मीर में बर्फ का कहर देखने को मिला। कुलगाम जिले में गुरुवार को जवाहर सुरंग के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हिमस्खलन होने से कम से कम दस पुलिसकर्मियों के लापता बताए जा रहे हैं। 

काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ। वीरवार की देर शाम हुई इस हिमस्खलन की चपेट में एक पुलिस पोस्ट आ गई। इसमें 10 पुलिसकर्मी फंस गए, जबकि 10 अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित है। चपेट में लोगों में 4 जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान हैं, 2 डॉग स्क्वायड के अधिकारी, दो फायर सर्विस मैन और दो अन्य लोग थे।

पुलिस और सेना की रेस्क्यू टीमें लापता पुलिस कर्मियों के खोजने में लगी हुई हैं। अनंतनाग में तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया। राज्य में हो रही भारी बर्फबारी के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उधर अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के सौंदबरारी मागाम में हिमस्खलन में एक मकान पूरी तरह दब गया। इस घटना में दंपति की मौत हो गई जबकि बचावदल ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया है। कश्मीर घाटी में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही है।