बाबरिया गैंग के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार

एटा– जिले की पुलिस को इनामी बदमाशों को पकड़ने में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पिलुआ पुलिस ने कई दिनों से फरार दो बाबरिया गैंग के 15 व 12 हजार के इनामी बदमाशो को मुठभेड़ के बाद हजारा नहर के समीप से गिरफ्तार कर लिया है । दोनों शातिर इनामी बदमाश रामौतार व कालीचरन डकैती की योजना बना रहे थे । ये दोनों बाबरिया गैंग के सक्रिय सदस्य है। बता दे दोनों बदमाशों ने 3 माह पूर्व नगला काजी में 2 लोगों की हत्या कर लाखों की डकैती डाली थी। तब से ही ये दोनों इनामी बदमाश फरार चल

Written By :

admin

Updated

December 19, 2017

एटा– जिले की पुलिस को इनामी बदमाशों को पकड़ने में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पिलुआ पुलिस ने कई दिनों से फरार दो बाबरिया गैंग के 15 व 12 हजार के इनामी बदमाशो को मुठभेड़ के बाद हजारा नहर के समीप से गिरफ्तार कर लिया है ।

दोनों शातिर इनामी बदमाश रामौतार व कालीचरन डकैती की योजना बना रहे थे । ये दोनों बाबरिया गैंग के सक्रिय सदस्य है। बता दे दोनों बदमाशों ने 3 माह पूर्व नगला काजी में 2 लोगों की हत्या कर लाखों की डकैती डाली थी। तब से ही ये दोनों इनामी बदमाश फरार चल रहे थे। इन दोनों पर दो दर्जन से ज्यादा डकैती,लूट के मामले दर्ज हैं । 

रिपोर्ट -आर.बी.द्विवेदी ,एटा