केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बुंदेलखंड को लेकर बड़ा बयान !

जालौन– लोकसभा और विधानसभा में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी नगर निकाय चुनाव में भी अपना झंडा गाड़ने के लिए जी – जान से जुट गयी है। जालौन के उरई में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा के स्टार प्रचारक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुंदेलखंड के विकास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “विश्व के मानचित्र पर बुंदेलखंड सबसे विकसित क्षेत्र होगा। बुंदेलखंड का विकास वादा नहीं संकल्प है। भाजपा जनता को देने वाले वचन को पूरी तरह से निभाती है। ” जनसभा में उन्होंने सपा-कांग्रेस-बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि

Written By :

admin

Updated

November 20, 2017

जालौन– लोकसभा और विधानसभा में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी नगर निकाय चुनाव में भी अपना झंडा गाड़ने के लिए जी – जान से जुट गयी है। जालौन के उरई में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा के स्टार प्रचारक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुंदेलखंड के विकास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि “विश्व के मानचित्र पर बुंदेलखंड सबसे विकसित क्षेत्र होगा। बुंदेलखंड का विकास वादा नहीं संकल्प है। भाजपा जनता को देने वाले वचन को पूरी तरह से निभाती है। ” जनसभा में उन्होंने सपा-कांग्रेस-बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “चुनाव में इन पार्टियों को सुनने वाला कोई नहीं है। इसीलिये ये चुनाव प्रचार नहीं कर रहे है। भाजपा की जो आंधी चल रही है वह अभी भी कायम है। भाजपा ने नगर और गांव के 11 लाख गरीबों को आवास दिए हैं। टीईटी पास अभ्यर्थियों की भर्ती जल्द  ही शुरू हो जाएगी। “

रिपोर्ट – अनुज कौशिक, जालौन