ममता बनर्जी से मिले उद्धव, राजनीति गरमाई

मुंबई: केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बना रही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने ममता की तारीफ करते हुए कहा ममता बहुत लड़ाकू और जुझारू नेता है।  इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्माने लगा है। हालांकि इस पूरे मामले में शिवसेना ने सफाई भी दी है और कहा है कि यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी इसके अलावा और कुछ नहीं। लेकिन इसके बावजूद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि ममता शिवसेना के साथ हाथ मिला सकती है। 

Written By :

admin

Updated

November 4, 2017

मुंबई: केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बना रही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने ममता की तारीफ करते हुए कहा ममता बहुत लड़ाकू और जुझारू नेता है। 

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्माने लगा है। हालांकि इस पूरे मामले में शिवसेना ने सफाई भी दी है और कहा है कि यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी इसके अलावा और कुछ नहीं। लेकिन इसके बावजूद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि ममता शिवसेना के साथ हाथ मिला सकती है।