Skip to content

SIGN IN

  • होम
  • देश
  • आधी आबादी
  • टॉप न्यूज
  • धर्म
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • अपराध
  • लाइफस्टाइल

YouTuber Jyoti Malhotra का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड

YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई मशहूर यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा ​​की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। 17 मई को हिसार पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब 33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा ​​का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उसके इंस्टाग्राम पर उनके 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। Jyoti Malhotra: कई बार जा चुकी है पाकिस्तान का दौरा बता दें कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली

Written By :

SK Sharma

Updated

May 19, 2025

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp
YouTuber

YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई मशहूर यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा ​​की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। 17 मई को हिसार पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब 33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा ​​का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उसके इंस्टाग्राम पर उनके 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

Jyoti Malhotra: कई बार जा चुकी है पाकिस्तान का दौरा

बता दें कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा यूट्यूब पर ‘ट्रैवल विद जो’ के नाम से मशहूर हैं, वो अक्सर अपनी यात्राओं के बारे में व्लॉग पोस्ट करती रहती हैं। फिलहाल उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ज्योति कमीशन एजेंट से वीजा हासिल करके दो बार पाकिस्तान जा चुकी हैं। एक बार चीन की यात्रा कर चुकी है। वह पाकिस्तानी गुर्गों के संपर्क में थी। पिछले साल वह कश्मीर भी गई थीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। इसी बीच ज्योति के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि, यूट्यूब चैनल के साथ अभी कुछ भी नहीं किया गया है।

अकाउंट और वीडियो की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ज्योति के वित्तीय लेन-देन, सोशल मीडिया अकाउंट और वीडियो कंटेंट की गहन जांच कर रही है। साइबर विशेषज्ञों की एक टीम महत्वपूर्ण सुराग हासिल करने के लिए उसके वीडियो का विश्लेषण कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि ज्योति ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करने और भारत के खिलाफ दुष्प्रचार को बढ़ावा देने की कोशिश की। उसने पाकिस्तानी एजेंटों से संवाद करने के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।

यह भी कहा जा रहा है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ज्योति लाइव सेशन में इस मुद्दे पर हंसती नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि ज्योति लगातार भारत की गुप्त और अहम जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को दे रही थीं। पुलिस का कहना है कि हिसार एक रणनीतिक स्थान है, और यहां छोटी सी जानकारी भी दुश्मन देश के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, कोर्ट के फैसले पर प्रशासन का एक्शन

    saharanpur
  • सपा नेता का सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो हुआ वायरल, FIR दर्ज

    Moradabad -Namaz Video Viral
  • Janmashtami 2026: नंद के घर आनंद भयो….घर-घर जन्मे कन्हाई, खुशी से झूमे भक्त

Subscribe on Youtube​

Download APP

© 2026 UP Samachar. All Rights Reserved.