युवक की गला रेतकर हत्या,नहीं हो सकी शिनाख्त 

युवक की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है । शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं । 

Written By :

Shweta Singh

Updated

January 30, 2021

बहराइच में एक अज्ञात युवक की गला रेत कर हत्या कर शव को फेंक दिया गया।आसपास के ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें –अब इस ऐप पर सुनें CRPF की अनकही कहानियां, साझेदारी पर हुआ समझौता

सूचना पाकर फखरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।शनिवार सुबह मरौचा मोड़ के पास स्थित शराब की दुकान के निकट अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद फखरपुर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। युवक की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है । शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं ।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानंजय सिंह ने बताया की फखरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ है । जिसके गले को धारदार हथियार से काटा गया है । मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं ।

( रिपोर्ट – अनुराग पाठक, बहराइच )