शादी से पहले पसरा मातम, युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

एटा–खबर जनपद एटा से है जहां एक युवक ने घरेलू कलह के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वही पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है और इस पूरे मामले की गहराई से जाँच कर रही है । दरअसल ये पूरा मामला थाना अवागढ़ क्षेत्र के वसुंधरा गाँव का है जहाँ बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय युवक शिवम ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, वही युवक की मौत की स्पष्ठ बजह अभी तक पता नही चल सकी है। वही बताया जा रहा है कि मृतक के घर मे 25 फ़रवरी को बहिन की शादी थी

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 17, 2020

एटा–खबर जनपद एटा से है जहां एक युवक ने घरेलू कलह के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वही पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है और इस पूरे मामले की गहराई से जाँच कर रही है ।

दरअसल ये पूरा मामला थाना अवागढ़ क्षेत्र के वसुंधरा गाँव का है जहाँ बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय युवक शिवम ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, वही युवक की मौत की स्पष्ठ बजह अभी तक पता नही चल सकी है। वही बताया जा रहा है कि मृतक के घर मे 25 फ़रवरी को बहिन की शादी थी उसी को लेकर शादी की तैयारियां चल रही थी।

अचानक गोली की आवाज आने पर देखा कि 18 वर्षीय शिवम को लहूलुहान हालत में देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहा उपचार के दौरान चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और शादी के घर मे अब मातम पसरा हुआ है। वही परिजन मौत की वजह से कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)