खेत में मिला युवक का अधजला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

बहराइच–जलालपुर गांव में एक ग्रामीण के खेत के निकट  अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की गई, लेकिन पूरा शरीर जला होने की कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवाबगंज थाना अंतर्गत जलालपुर गांव में रामछबीले पुत्र भगवाने का खेत स्थित है। खेत के उत्तर-पश्चिम में नाले के निकट पुआल का ढेर है। इस ढेर में मंगलवार देर शाम को एक  युवक की अधजली लाश मिली। इससे हड़कंप

Written By :

admin

Updated

February 6, 2019

बहराइच–जलालपुर गांव में एक ग्रामीण के खेत के निकट  अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की गई, लेकिन पूरा शरीर जला होने की कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवाबगंज थाना अंतर्गत जलालपुर गांव में रामछबीले पुत्र भगवाने का खेत स्थित है। खेत के उत्तर-पश्चिम में नाले के निकट पुआल का ढेर है। इस ढेर में मंगलवार देर शाम को एक  युवक की अधजली लाश मिली। इससे हड़कंप मच गया। आसपास के सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। शंकरपुर गांव निवासी चौकीदार मायाराम पुत्र खेलावन ने थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक रवींद्र कुमार, प्रभात यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

शव को पुआल के ढेर से बाहर निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों से शिनाख्त करवाई गई। लेकिन पूरा शरीर जला होने के कारण युवक की पहचान नहीं हो सकी है। एसओ ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच )