छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी डंडे से इताना पीटा कि थम गई सांसे 

बलिया — यूपी के बलिया में सगे भाई की पत्नी का घर पर झाड़ू लगाना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब गुस्साए भाई ने अपने ही सगे भाई की लाठी डंडे से पीट कर  हत्या कर दिया। घटना मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव का है। बता दें कि मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में रोती बिलखती महिला, बिकाऊ राजभर की पत्नी है और पुलिस स्टेशन में सफेद कपड़े में लिपटा यह शव बिकाऊ राजभर की है। दरअसल मंगलवार को बिकाऊ राजभर की पत्नी दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी तभी मृतक बिकाऊ के छोटे भाई की पत्नी ने

Written By :

admin

Updated

July 24, 2019

बलिया — यूपी के बलिया में सगे भाई की पत्नी का घर पर झाड़ू लगाना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब गुस्साए भाई ने अपने ही सगे भाई की लाठी डंडे से पीट कर  हत्या कर दिया। घटना मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव का है।

बता दें कि मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में रोती बिलखती महिला, बिकाऊ राजभर की पत्नी है और पुलिस स्टेशन में सफेद कपड़े में लिपटा यह शव बिकाऊ राजभर की है। दरअसल मंगलवार को बिकाऊ राजभर की पत्नी दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी तभी मृतक बिकाऊ के छोटे भाई की पत्नी ने झाड़ू लगाने से मना किया।

जिसपर दोनों भाईयों की पत्नियों के बीच मारपीट होने लगी और जब इस झगड़े का आवाज सुनकर मृतक बिकाऊ आये तो छोटे भाई मुन्ना राजभर और उसकी पत्नी दोनों ने मिलकर लाठी और डंडे से बड़े भाई बिकाऊ राजभर को पीटने लगे। जिससे बिकाऊ बुरी तरह घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस की माने तो आज सुबह ग्राम छितौनी थाना मनियर के रहने वाले बिकाऊ राजभर की पत्नी झाड़ू लगा रही थी और राबिश फैला रही थी इस बात को लेकर उनके छोटे भाई मुन्ना राजभर और उनकी पत्नी से विवाद हो गया विवाद में बिकाऊ राजभर को कुछ चोटे आई इनको हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई यद्यपि उनके दाहिने हाथ में सिर्फ गहरा चोट है और कोई चोट नहीं है अभियोग पंजीकृत कर विविध कार्यवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया)