सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर संचालिका को दुकान में घुस मारी गोली

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर संचालिका को सिरफिरे युवक ने दुकान में घुस कर गोली मारी। घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार तीनो आरोपी पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।  हाथरस की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के डाक खाने वाली गली में तीन बाइक सवार युवकों ने एक ब्यूटी पार्लर संचालिका में गोली मार दी। यह वारदात उस समय हुई जब पार्लर संचालिका अपने पार्लर में काम कर रही थी। इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया।घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को उपचार के लिए

Written By :

admin

Updated

October 29, 2018

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर संचालिका को सिरफिरे युवक ने दुकान में घुस कर गोली मारी। घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार तीनो आरोपी पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। 

हाथरस की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के डाक खाने वाली गली में तीन बाइक सवार युवकों ने एक ब्यूटी पार्लर संचालिका में गोली मार दी। यह वारदात उस समय हुई जब पार्लर संचालिका अपने पार्लर में काम कर रही थी। इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया।घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी केंद्र लाये, यहां से गंभीर हालत में उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।आरोपी युवक युवती को अपने साथ ले जाने की देता था धमकी।

घायल रानी की मां चमन ने बताया कि युवक नदीम युवती को अपने साथ ले जाने की धमकी देता है, वह अन्य लड़कियों के साथ भी खिलवाड़ कर चुका है। पार्लर में घुसकर लड़कियों की फ़ोटो भी खिंचता है।घटना करने वाले तीनो आरोपी तमंचा लहराते हुए सीसीटीवी में कैद हो गये।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए दविशे देने में लगी हुई है।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)