युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जेब में मिला सुसाइड नोट

इस घटना के बाद पूरे घर में सनसनी फैल गई, वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 1, 2020

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पाठकपुरा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है, क्योंकि युवक की जेब में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।

यह भी पढ़ें-यूपीः ऑनर किलिंग का खुलासा, प्रेम प्रसंग की भेंट चढ़ी गर्भवती किशोरी

इस घटना के बाद पूरे घर में सनसनी फैल गई, वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि उरई के पाठकपुरा के रहने वाले युवक विजय ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इसके बारे में तब जानकारी हुई,जब परिजन सुबह सो कर उठे और उन्होंने विजय को कमरे में फंदे पर लटकता हुआ देखा।तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर दल बल के साथ मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने युवक के शव को नीचे उतारकर तलाशी ली तो उसकी जेब में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया।साथ ही उसने किसी को भी इसका जिम्मेदार नहीं ठहराया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले की जांच में जुटी है कि आखिर युवक ने की आत्महत्या की है।। वही अपने जवान बेटे की मौत से पूरे घर में मातम छाया हुआ है।

(रिपोर्ट -अनुज कौशिक ,जालौन)