लोकसभा चुनावःहाथी की जगह दब गया कमल का बटन, युवक ने काट दी अंगुली

बुलंदशहर — यूपी के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां मतदान के दौरान जल्दबाजी में मनपसंद प्रत्याशी के स्थान पर भाजपा का बटन दबाने के बाद खुद को बसपा का समर्थक बताने वाले युवक ने गुस्से में अपनी अंगुली काट ली.परिजनों ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. दरअसल बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित अब्दुल्लापुर हुलासन गांव के निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार योगेश वर्मा को वोट देने गए थे. लेकिन गलती से उन्‍होंने बीजेपी उम्‍मीदवार भोला सिंह को वोट दे दिया. पवन अपनी गलती से इतना दुखी हो गए कि

Written By :

admin

Updated

April 19, 2019

बुलंदशहर — यूपी के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां मतदान के दौरान जल्दबाजी में मनपसंद प्रत्याशी के स्थान पर भाजपा का बटन दबाने के बाद खुद को

बसपा का समर्थक बताने वाले युवक ने गुस्से में अपनी अंगुली काट ली.परिजनों ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.

दरअसल बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित अब्दुल्लापुर हुलासन गांव के निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार योगेश वर्मा को वोट देने गए थे. लेकिन गलती से उन्‍होंने बीजेपी उम्‍मीदवार भोला सिंह को वोट दे दिया. पवन अपनी गलती से इतना दुखी हो गए कि उन्‍होंने जिस उंगली से मतदान किया था उसे ही काट दिया.