6 साल की मासूम का चलती ट्रेन में युवक ने बेरहमी से किया रेप, देखते ही मां ने किया ऐसा काम

दुनिया के किसी भी कोने में महिलाएं और बच्चियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन उनके साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध सुनने, देखने को मिल ही जाते हैं। क्योंकि आज ही एक 6 साल की बच्ची के साथ 25 साल के युवक ने चलती ट्रेन में उसके साथ बलात्कार किया। यह घटना तब हुई जब ट्रेन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मुंबई जा रही थी। वही जब ट्रेन मध्य प्रदेश पहुंची उसी समय 25 साल के युवक ने की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। चलती ट्रेन में युवक ने मासूम बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार:

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

February 19, 2022

दुनिया के किसी भी कोने में महिलाएं और बच्चियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन उनके साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध सुनने, देखने को मिल ही जाते हैं। क्योंकि आज ही एक 6 साल की बच्ची के साथ 25 साल के युवक ने चलती ट्रेन में उसके साथ बलात्कार किया। यह घटना तब हुई जब ट्रेन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मुंबई जा रही थी। वही जब ट्रेन मध्य प्रदेश पहुंची उसी समय 25 साल के युवक ने की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

चलती ट्रेन में युवक ने मासूम बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार:

बता दें यह घटना तब हुई जब पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश अपने घर से ठाणे वापस जा रहे थे। बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को प्रजापति नाम के युवक अंजाम तब दिया जब वह अपनी मां के साथ सो रही थी। उसी दौरान बच्ची की नींद खुल गई और उसने तुरंत अपनी मां को बताया। इतने में ही आरोपी भागने की कोशिश किया लेकिन मां ने दौड़ कर उसको पकड़ने में सफल रही। फिर जमकर पिटाई की।

जीआरपी ने आरोपी को किया गिरफ्तार:

घटना के बाद पीड़ित बच्ची की मां ने मामले के बारे में अपने पति को बताया। उसके बाद बच्ची के पिता ने ठाणे से ही घटना के बारे में कल्याण जीआरपी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही जीआरपी ने औरंगाबाद और इगतपुरी में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया, लेकिन समय पर ट्रेन नहीं रूक पायी। फिर भी जीआरपी ने 12 घंटे बाद आरोपी प्रजापति को को कल्याण रेलवे स्टेशन से दबोच लिया और मध्य प्रदेश की इटारसी पुलिस को सौंप दिया गया।

 

भी पढ़ें.. Valentine Week: 7 फरवरी से शुरू हो रहा प्रेम का सप्ताह, जानें क्यों पहले ही दिन मनाया जाता है Rose Day

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)