करप्शन के खिलाफ योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 7 PPS अफसरों को किया जबरन रिटायर

लखनऊ — करप्शन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए योगी सरकार ने 7 PPS अफसरों को जबरन रिटायर कर दिया है.इससे पहले भी योगी सरकार कई अधिकारियों को जबरन रिटायर कर चुकी है।वहीं शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के सात अफसरों, जिनकी उम्र 31 मार्च, 2019 को 50 वर्ष या उससे अधिक थी, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त किए जाने की स्क्रीनिंग कमेटी पर शासन ने निर्णय लिया है. योगी सरकार की तरफ से की गई इस बड़ी कार्रवाई में अरुण कुमार (सहायक सेनानायक 15 वीं वाहिनी पीएसी

Written By :

SK Sharma

Updated

November 7, 2019

लखनऊ — करप्शन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए योगी सरकार ने 7 PPS अफसरों को जबरन रिटायर कर दिया है.इससे पहले भी योगी सरकार कई अधिकारियों को जबरन रिटायर कर चुकी है।वहीं शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के सात अफसरों, जिनकी उम्र 31 मार्च, 2019 को 50 वर्ष या उससे अधिक थी, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त किए जाने की स्क्रीनिंग कमेटी पर शासन ने निर्णय लिया है.

योगी सरकार की तरफ से की गई इस बड़ी कार्रवाई में अरुण कुमार (सहायक सेनानायक 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा), विनोद कुमार गुप्ता (पुलिस उपाधीक्षक जनपद फैजाबाद) , नरेंद्र सिंह राणा (पुलिस उपाधीक्षक जनपद आगरा) रतन कुमार यादव (सहायक सेनानायक पीएसी झांसी), तेजवीर सिंह यादव (27 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर), संतोष कुमार सिंह (मंडला अधिकारी मुरादाबाद)और तनवीर अहमद खां शामिल हैं।

भ्रष्टाचार में लिप्ट छह सौ अधिकारियों की लिस्ट तैयार

यहीं नहीं सूत्रों की माने तो भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर योगी सरकार ने प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में लगभग छह सौ अधिकारियों के नाम हैं। बताया जा रहा है कि चार सौ भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार ने चेतावनी भी जारी की है और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।