कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियाें पर योगी सरकार करेगी धन वर्षा

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जितने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और नौकरी देने का फैसला किया है, इसके अलावा इन खेलों में हिस्सा लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इतना ही नही उत्तर प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ी जो अब किसी अन्य राज्य में रह रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं, उन्होंने भी अगर राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता है तो सरकार उनको भी इनाम देगी और सम्मानित करेगी। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों

Written By :

admin

Updated

April 20, 2018

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जितने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और नौकरी देने का फैसला किया है, इसके अलावा इन खेलों में हिस्सा लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

इतना ही नही उत्तर प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ी जो अब किसी अन्य राज्य में रह रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं, उन्होंने भी अगर राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता है तो सरकार उनको भी इनाम देगी और सम्मानित करेगी।

उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार ने ईनाम और सम्मान देने का फैसला किया है। चौहान ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने खिलाड़ी को सरकार के तरफ से 50 लाख रुपए का पुरस्कार और सम्मान पत्र, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपए और सम्मान पत्र तथा कांस्य पदक जितने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपए और सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मई के प्रथम सप्ताह में लखनऊ में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहां सीएम योगी द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाएगा। चौहान ने बताया कि पदक विजेताओं को प्रदेश के 11 सरकारी विभागों में उनकी योग्यता के अनुसार खेल कोटे से सरकारी नौकरी दिए जाने का भी फैसला किया गया है।इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेल में प्रतिस्पर्धा पेश करने वाले राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को भी प्रोत्साहन राशि के तौर पर पांच-पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।