अचानक सीएम योगी के दौरे से फूले प्रशासन के हाथ – पांव ,आनन- फानन में कराई साफ़ – सफाई

बस्ती– गोरखपुर खिचड़ी मेले में सम्मिलित होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से सड़क मार्ग से बस्ती तक आना पड़ा। इसके बाद बस्ती पुलिस लाइन से हेलिकॉप्टर द्वारा लखनऊ रवाना हुए।  मुख्यमंत्री बाई रोड गोरखपुर से बस्ती तक आये। बस्ती पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान किया । मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री को गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए बस्ती तक सड़क मार्ग से आना पड़ा। वही मुख्यमंत्री के अचानक कार्यक्रम लगने से जिला प्रशासन के हाथ पांव फूलने लग गए थे और मुख्यमंत्री के बस्ती पहुंचने तक प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा । वहीं

Written By :

admin

Updated

January 15, 2018

बस्ती– गोरखपुर खिचड़ी मेले में सम्मिलित होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से सड़क मार्ग से बस्ती तक आना पड़ा। इसके बाद बस्ती पुलिस लाइन से हेलिकॉप्टर द्वारा लखनऊ रवाना हुए। 

मुख्यमंत्री बाई रोड गोरखपुर से बस्ती तक आये। बस्ती पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान किया । मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री को गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए बस्ती तक सड़क मार्ग से आना पड़ा। वही मुख्यमंत्री के अचानक कार्यक्रम लगने से जिला प्रशासन के हाथ पांव फूलने लग गए थे और मुख्यमंत्री के बस्ती पहुंचने तक प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा ।

वहीं मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम लगने से जिले  की  जिन सड़कों की सफाई कभी नहीं होती थी उन सड़कों पर जिला प्रशासन और प्रशासन के लोगों ने तुरंत सफाई का कार्य करवा डाला।

रिपोर्ट -अमृतलाल , बस्ती