योगेश सिंह चुने गए जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष

फर्रुखाबाद–जिला सहकारी संघों के अध्यक्षों के चुनाव में कमालगंज से योगेश सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला फर्रुखाबाद में सहकारी संघ का चुनाव प्रत्येक पांच वर्ष में होता है । इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता का बैंकों से तालमेल मिलाना है ।वर्ष 2018 के इस चुनाव में रजीपुर निवासी योगेश प्रताप सिंह उर्फ नेता जी कमालगंज सहकारी संघ लिमिटेड के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए । योगेश प्रताप सिंह के अध्यक्ष चुने जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और फूल – माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया ।  बता दें कि जिला सहकारी संघों के अध्यक्षों के

Written By :

admin

Updated

February 17, 2018

फर्रुखाबाद–जिला सहकारी संघों के अध्यक्षों के चुनाव में कमालगंज से योगेश सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला फर्रुखाबाद में सहकारी संघ का चुनाव प्रत्येक पांच वर्ष में होता है ।

इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता का बैंकों से तालमेल मिलाना है ।वर्ष 2018 के इस चुनाव में रजीपुर निवासी योगेश प्रताप सिंह उर्फ नेता जी कमालगंज सहकारी संघ लिमिटेड के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए । योगेश प्रताप सिंह के अध्यक्ष चुने जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और फूल – माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया । 

बता दें कि जिला सहकारी संघों के अध्यक्षों के चुनाव में कुल 20 में से 17 पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमाया है । जबकि समाजवादी पार्टी केवल तीन पर ही काबिज हो सकी ।

इस मौके पर सर्वेश्वर सिंह , नरेंद्र सिंह चौहान, ब्रजकिशोर सिंह , प्रदीप सिंह , अतुल प्रताप सिंह (राजस्व लेखपाल ) , अनूप गहरवार , आदित्य सिंह आदि उपस्थित रहे और निर्वाचित अध्यक्ष योगेश सिंह का स्वागत किया और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट- श्वेता सिंह )