रालोद नेता पर साजिश के तहत हुआ हमला !

अलीगढ़–अलीगढ़ रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव व छात्र नेता जियाउर्रहमान ने खुद पर हुए हमले को राजनीतिक साजिश बताया है। इपुलिस की छानबीन में घटना के पीछे लेनदेन के विवाद मान रही है। पुलिस मामले कि जांच में जुटी है। जनपद बुलंदशहर के तहसील खुर्जा निवासी जियाउर्रहमान गत के वर्षों से अलीगढ़ में छात्र राजनीति कर रहे हैहैं।वर्तमान में वह रालोद के सक्रिय सदस्य हैं।  जियाउर रहमान के के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बजे वह थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बदरबाग के राबिया मंजिल स्थित अपने फ्लैट में थे। तभी किसी ने उन्हें आवाज दी। बालकनी से बाहर झांककर देखा

Written By :

admin

Updated

March 21, 2018

अलीगढ़–अलीगढ़ रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव व छात्र नेता जियाउर्रहमान ने खुद पर हुए हमले को राजनीतिक साजिश बताया है। इपुलिस की छानबीन में घटना के पीछे लेनदेन के विवाद मान रही है। पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।

जनपद बुलंदशहर के तहसील खुर्जा निवासी जियाउर्रहमान गत के वर्षों से अलीगढ़ में छात्र राजनीति कर रहे हैहैं।वर्तमान में वह रालोद के सक्रिय सदस्य हैं।  जियाउर रहमान के के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बजे वह थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बदरबाग के राबिया मंजिल स्थित अपने फ्लैट में थे। तभी किसी ने उन्हें आवाज दी। बालकनी से बाहर झांककर देखा तो बाइक सवार तीन युवक कपड़े से मुंह ढँक कर खड़े थे, इनमें एक को रालोद नेता ने पहचान लिया। वह अलिग अपार्टमेंट निवासी पूर्व एएमयू छात्र फैसल मुस्तफा था। उसने देखते ही फायर कर दिया, गोली लगने से वह बाल-बाल बचे। शोर-शराबा होने पर भीड़ जुट गई। हमलावर गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। खबर पाकर पुलिस पहुंच गई।

रालोद नेता ने बताया कि सोमवार को टेलीफोन एक्सचेंज के सामने साथियों के साथ पहुंचे फैसल ने देख लेने की धमकी दी थी। जिया का कहना है कि वह आरोपित से परिचित हैं और पहले साथ रहते थे। मगर उसकी संदिग्ध गतिविधियां देख साथ छोड़ दिया, इसीलिए वह रंजिश मानता है। विरोधी गुट के इशारे पर हमला किया।

( रिपोर्ट- पंकज शर्मा , अलीगढ़)