भारत में दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बनकर तैयार,जल्द होगा ‘महामुकाबला’

स्पोर्ट्स डेस्क — भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है, जिसे फाइनल टच देना बाकी है।दरअसल गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा में बने इस विशाल स्टेडियम का काम जनवरी 2020 में खत्म हो जाएगा। उसके बाद से मैदान में अंतरराष्ट्रीय मैच कराया जा सकता है। उधर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में उद्घाटन मैच कराने की तैयारी कर ली है। खबरों की मानें तो अगले साल की शुरुआत में सरदार पटेल स्टेडियम पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार हो जाएगा। ऐसे में BCCI भी इस

Written By :

SK Sharma

Updated

December 4, 2019

स्पोर्ट्स डेस्क — भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है, जिसे फाइनल टच देना बाकी है।दरअसल गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा में बने इस विशाल स्टेडियम का काम जनवरी 2020 में खत्म हो जाएगा। उसके बाद से मैदान में अंतरराष्ट्रीय मैच कराया जा सकता है। उधर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में उद्घाटन मैच कराने की तैयारी कर ली है।

खबरों की मानें तो अगले साल की शुरुआत में सरदार पटेल स्टेडियम पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार हो जाएगा। ऐसे में BCCI भी इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच से ठीक पहले एक ग्रांड इनॉग्रेशन सेरेमनी रखने वाली है, जिसकी प्लानी की जा रही है। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच Asia XI और World XI के बीच मार्च 2020 में खेला जाएगा, जो टी20 इंटरनेशनल मैच होगा। इस बात के लिए BCCI ने ICC को मना लिया है।

इस विशाल स्टेडियम में एक साथ एक लाख दस हजार लोग बैठ सकते हैं। मोटेरा स्टेडियम में मार्च में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में एक लाख से ज्यादा लोग आसानी से आ जाएंगे, क्योंकि भारत में वैसे भी क्रिकेट के प्रति लोगों का उत्साह होता है। बता दें कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया में बना मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी दर्शक क्षमता 90 हजार है।

गौरतलब है कि मोटेरा के सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन 1982 में हुआ था, जिसके बाद से यहां 12 टेस्ट और 24 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन अब इसे 700 करोड़ की लागत से 63 एकड़ जमीन पर तोड़कर फिर से बनाया गया है।