सीवर लाइन कनेक्टिविटी में लगे मजदूरों पर कातिलाना हमला

प्रतापगढ़–मुख्यमंत्री के जाते ही जिले में दबंगों ने जलनिगम के मजदूरों की पिटाई कर प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली। यहां सीवर लाइन कनेक्टिविटी में लगे मजदूरों पर कातिलाना हमला हुआ है।  दरअसल 10 वर्ष से रुके सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की कनेक्टिविटी में विवाद का निपटारा कराकर काम शुरू कराया था। कनेक्टिविटी होने से पूर्व एक्सीयन समेत ठेकेदारों की कलई खुल सकती थी और स्थानीय मजदूर न मिलने पर गाजियाबाद से मजदूर बुलाये गए थे । इसी दौरान सीवर लाइन कनेक्टिविटी में लगे मजदूरों पर कातिलाना हमला हो गया । दबंगों ने जलनिगम के मजदूरों की पिटाई कर दी।  इतना

Written By :

admin

Updated

April 26, 2018

प्रतापगढ़–मुख्यमंत्री के जाते ही जिले में दबंगों ने जलनिगम के मजदूरों की पिटाई कर प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली। यहां सीवर लाइन कनेक्टिविटी में लगे मजदूरों पर कातिलाना हमला हुआ है। 

दरअसल 10 वर्ष से रुके सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की कनेक्टिविटी में विवाद का निपटारा कराकर काम शुरू कराया था। कनेक्टिविटी होने से पूर्व एक्सीयन समेत ठेकेदारों की कलई खुल सकती थी और स्थानीय मजदूर न मिलने पर गाजियाबाद से मजदूर बुलाये गए थे । इसी दौरान सीवर लाइन कनेक्टिविटी में लगे मजदूरों पर कातिलाना हमला हो गया । दबंगों ने जलनिगम के मजदूरों की पिटाई कर दी।  इतना ही नहीं मजदूरों को बुरी तरह मारकर मोबाइल और रुपयों को भी छीना। उधर घायल मजदूरों को लेकर विभागीय अधिकारी और उप जिलाधिकारी सदर  नगर कोतवाली पहुंचे गए। 

(रिपोर्ट – मनोज त्रिपाठी , प्रतापगढ़ )