डीएचएफएल ने कहा-‘बिजली कर्मियों के फंड का पाई-पाई चुकाएंगे’

लखनऊ–यूपी के बिजली कर्मियों की फंड राशि डिफॉल्टर कंपनी डीएचएफएल में निवेश करने से उठे भूचाल के बीच इस कंपनी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। लिखित में जारी इस पक्ष में कहा गया है कि यूपीपीसीएल सीपीएफ ट्रस्ट और यूपी स्टेट पावर सेक्टर एम्प्लाई ट्रस्ट ने कंपनी में कुल 4132 करोड़ रुपये का मूलधन जमा किया है। इसमें से 208 करोड़ रुपये ब्याज के साथ कुल 2072 करोड़ रुपये राशि वापस की जा चुकी है। कंपनी ने स्वीकार किया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के कारण 30 सितंबर के बाद परिपक्व हुई मय ब्याज राशि 512

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 9, 2019

लखनऊ–यूपी के बिजली कर्मियों की फंड राशि डिफॉल्टर कंपनी डीएचएफएल में निवेश करने से उठे भूचाल के बीच इस कंपनी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है।

लिखित में जारी इस पक्ष में कहा गया है कि यूपीपीसीएल सीपीएफ ट्रस्ट और यूपी स्टेट पावर सेक्टर एम्प्लाई ट्रस्ट ने कंपनी में कुल 4132 करोड़ रुपये का मूलधन जमा किया है।

इसमें से 208 करोड़ रुपये ब्याज के साथ कुल 2072 करोड़ रुपये राशि वापस की जा चुकी है। कंपनी ने स्वीकार किया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के कारण 30 सितंबर के बाद परिपक्व हुई मय ब्याज राशि 512 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जा सका है।