महिला ने शोहदे को ऐसे सिखाया सबक, डायल 100 ने भी किया हाथ साफ

हरदोई — उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ जहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे भले ही कर रही हो लेकिन छेड़छाड़ जैसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।इसी क्रम में हरदोई जिला महिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक  शोहदा एक महिला तीमारदार के साथ अश्लीलता और छेड़खानी करने लगा। शोहदे की छेड़खानी से परेशान महिला ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी जमकर हाथ साफ करते हुए उसे कोतवाली ले गई है।  सीओ सिटी के मुताबिक़ आरोपी के खिलाफ छेड़खानी करने

Written By :

admin

Updated

February 2, 2018

हरदोई — उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ जहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे भले ही कर रही हो लेकिन छेड़छाड़ जैसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।इसी क्रम में हरदोई जिला महिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक  शोहदा एक महिला तीमारदार के साथ अश्लीलता और छेड़खानी करने लगा।

शोहदे की छेड़खानी से परेशान महिला ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी जमकर हाथ साफ करते हुए उसे कोतवाली ले गई है।  सीओ सिटी के मुताबिक़ आरोपी के खिलाफ छेड़खानी करने को लेकर न्याय संगत कार्यवाई की जा रही है।

शहर के जिला अस्पताल में लगी तमाशबीनों की भीड़ के बीच में एक महिला एक राजू नाम के शोहदे की पिटाई कर रही है। इस महिला का राजू पर आरोप है कि उसने उसके साथ अश्लील हरकत की है मौके पर पहुंची हंड्रेड डॉयल पुलिस आरोपी को भीड़ के बीच से पिटाई करते हुए गाड़ी में डालकर कोतवाली ले गई ।वही सीओ सिटी हिरासत में लिए गए शोहदे पर विधिक कार्यवाही की बात कह रहे है। 

(रिपोर्ट- सुनील अर्कवंशी,हरदोई)