महिला डिग्री कॉलेज में NCC के नाम पर छात्राओं से की जा रही अवैध वसूली

फर्रुखाबाद–पीडी महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं से एनसीसी के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है। वो छात्राएं जो एनएनसी का हिस्सा बनना चाहती हैं, उनसे हजार हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। पीडी महिला डिग्री कॉलेज में हो रही इस लूट से छात्राएं परेशान हैं।  आपको बता दें की एनसीसी अपने कैडेट से इस प्रकार की कोई भी फीस नहीं लेती है। पीडी महिला डिग्री कॉलेज में एनसीसी के लिए भर्ती आयोजित की गई।  इसके लिए बाकयदा एक बोर्ड लगाया गया। जिसमें भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज के साथ ये भी लिखा था की एनसीसी में प्रवेश

Written By :

admin

Updated

August 24, 2018

फर्रुखाबाद–पीडी महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं से एनसीसी के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है। वो छात्राएं जो एनएनसी का हिस्सा बनना चाहती हैं, उनसे हजार हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। पीडी महिला डिग्री कॉलेज में हो रही इस लूट से छात्राएं परेशान हैं। 

आपको बता दें की एनसीसी अपने कैडेट से इस प्रकार की कोई भी फीस नहीं लेती है। पीडी महिला डिग्री कॉलेज में एनसीसी के लिए भर्ती आयोजित की गई।  इसके लिए बाकयदा एक बोर्ड लगाया गया। जिसमें भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज के साथ ये भी लिखा था की एनसीसी में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क या फार्म फीस स्कूल में नहीं देना है, लेकिन स्कूल के अंदर एक अलग ही खेल चल रहा है। कॉलेज प्रशासन छात्राओं से एक-एक हजार रुपये की वसूली कर रहा है। 

बता दें कि एनसीसी में कोई एडमिशन फीस नहीं है। कैडेट की सिर्फ तीन साल में 43 रुपये जमा करने होते हैं, वो भी एनरोलमेंट होने के बाद में जिसमें पहली साल 34 रुपये जमा करने होते हैं। इसमें कैडेट वेलफेयर सोसाइटी, एडवेंचर स्पोर्ट्स का और रेजीमेंटल फंड के पैसे शामिल होता है। इसके बाद अगली साल कैडेट को 5 रुपये और तीसरी साल 4 रुपये जमा करने होते हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की एग्जाम फीस, सर्टिफिकेट फीस एनसीसी अपने कैडेट से नहीं लेती। 

NCC भारत का एक सैनिक कैडेट कोर है, जो स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करता है। ये 3 साल का एक कोर्स टाइप होता है, जिसे पूरा करने पर योग्यता अनुसार सर्टिफिकेट भी मिलता है। ये मानें की इसे ज्वाइन करने वाला छात्र फौजी ही बन सकता है। छात्रों के लिए एनसीसी के कई सारे लाभ हैं। एनसीसी में शामिल होने से छात्रों को मेडिकल, उच्च शिक्षा से लेकर आर्मी की जीडी और एनडीए की लिखित परिक्षा में भी छूट मिलती है। इसीलिए छात्र छात्राएं एनसीसी में शामिल होने के लिए उत्साहित रहते हैं। 

(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )