जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त पति के खिलाफ महिला ने दी तहरीर

बस्ती —  जिले में इन दिनों बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चल रहा है.शहर के कई नामी मोहल्लों में खुलेआम चल रहा है जिस्मफरोशी का का धंधा.इसमें चौकाने वाली बात यह कि ये सब पुलिस के नाक के नीचे हो रहा और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है. वहीं एक महिला ने सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपने ही पति के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दिया है.बता दें कि एक महिला ने आज अपने पति पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.महिला का कहना है की मैने इस लिए

Written By :

admin

Updated

January 16, 2018

बस्ती —  जिले में इन दिनों बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चल रहा है.शहर के कई नामी मोहल्लों में खुलेआम चल रहा है जिस्मफरोशी का का धंधा.इसमें चौकाने वाली बात यह कि ये सब पुलिस के नाक के नीचे हो रहा और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है.

वहीं एक महिला ने सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपने ही पति के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दिया है.बता दें कि एक महिला ने आज अपने पति पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.महिला का कहना है की मैने इस लिए यह कदम उठाया ताकि अगर मैं एक भी लड़की को बचा सकी तो इस को मैं बहोत अच्छा समझूंगी.महिला का कहना है कि मेरा पती हुआ तो क्या वह गलत काम कर रहा है.जिन लड़कियों को इस गोरखधंध में डाल रहे है वह भी किसी की बहन बेटी होंगी.

महिला ने कहा अगर कोई एक औरत यह कदम उठाए तो इस तरह की गठनाएं आधी हो जाएंगी.इस के अलावा महिला ने दो दर्जन से ज्यादा आडियो क्लिप पुलिस को सौंपा है,जिसमें उसके पती की काली करतूत बंद है. वही इस आडियो क्लिप में कई बडे लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं.महिला ने कहा कि इससे पहले भी पुलिस को तहरीर दी थी,लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर को उसके ही पति को सौंप दिया.

इससे एक बात तो साफ है इस पूरे मामले में कहीं न कहीं पुलिस भी सफेद पोशों को बचाना चाहती है. लेकिन एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी है.जांच रिपोर्ट आने के बाद कई सफेद पोशों के चेहरे का नकाब उतर सकता है.

(रिपोेर्ट-अमृत लाल,बस्ती)