पुराने विवाद में घर में घुस कर महिला पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में पुलिस की नाकामी के चलते शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने घर मे घुस कर महिला को गोली मार कर घायल कर दिया। गम्भीर हालत में घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर पजाबा की रहने वाली आशा देवी(50) पत्नी नन्हेलाल को पुरानी रंजिश को लेकर  गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल आशादेवी की पुत्री प्रिया ने बताया कि वह बीती रात अपने आंगन में सो रही थी।एका एक गोली चलने मां के चीखने की आबाज आई। उसका कहना कि मोहल्ले के ही संजीव बाथम से उसके

Written By :

admin

Updated

June 10, 2019

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में पुलिस की नाकामी के चलते शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने घर मे घुस कर महिला को गोली मार कर घायल कर दिया। गम्भीर हालत में घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर पजाबा की रहने वाली आशा देवी(50) पत्नी नन्हेलाल को पुरानी रंजिश को लेकर  गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल आशादेवी की पुत्री प्रिया ने बताया कि वह बीती रात अपने आंगन में सो रही थी।एका एक गोली चलने मां के चीखने की आबाज आई। उसका कहना कि मोहल्ले के ही संजीव बाथम से उसके छोटे भाई का झगड़ा हुआ था।इसी बात को लेकर वह उसके परिवार से रंजिश मानता था।

इसी रंजिश के चलते संजीव ने उसकी मां को गोली मार दी।उसका कहना है कि मां को जिस समय गोली मारी गई तो वह यूपी -100 को फोन लगाती रही,लेकिन यूपी-100पुलिस का फोन नही उठा। लोहिया अस्पलाल के डाक्टर संजय सिंह का कहना है कि घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)