दबंगों ने महिला को घर में घुसकर किया लहूलुहान

फर्रुखाबाद–थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव पैरी गढिया निवासी राकेश पुत्र हरिप्रसाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है कि 9- 10 -2019 को गांव के ही रहने वाले दबंग लोगों ने घर में घुसकर मेरी पत्नी प्रतिमा के साथ लाठी-डंडे और बालों से घायल कर अधमरा कर छोड़ दिया है। जिस समय यह घटना हुई उस समय हम हरियाणा प्रदेश के शहर पानीपत में प्राइवेट नौकरी कर रहा था घटना की जानकारी होने पर हम गांव पहुंचे तो पत्नी का इलाज अस्पताल में चल रहा था गांव के दबंग राजीव, बीपी ,करू,पुत्रगण सतीश जो किं बदमाश किस्म

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 15, 2019

फर्रुखाबाद–थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव पैरी गढिया निवासी राकेश पुत्र हरिप्रसाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है कि 9- 10 -2019 को गांव के ही रहने वाले दबंग लोगों ने घर में घुसकर मेरी पत्नी प्रतिमा के साथ लाठी-डंडे और बालों से घायल कर अधमरा कर छोड़ दिया है।

जिस समय यह घटना हुई उस समय हम हरियाणा प्रदेश के शहर पानीपत में प्राइवेट नौकरी कर रहा था घटना की जानकारी होने पर हम गांव पहुंचे तो पत्नी का इलाज अस्पताल में चल रहा था गांव के दबंग राजीव, बीपी ,करू,पुत्रगण सतीश जो किं बदमाश किस्म के व्यक्ति हैं। गांव में आए दिन किसी ना किसी को इसी प्रकार से घायल करते रहते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है मेरी पत्नी ने थाना कमालगंज में बेटी के माध्यम से सूचना दिलवाई थी लेकिन पुलिस ने उन अपराधियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जिस दिन यह घटना घटी उसी दिन आरोपियों के जाने के बाद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल भी किया। फिर भी स्थानीय पुलिस दबंगों को बचाने में जुटी हुई है आखिर जो महिलाएं घर में अकेली रहती हैं उनकी सुरक्षा कैसे होगी क्योंकि परिवार का भरण पोषण करने के लिए पति को बाहर नौकरी करनी ही पड़ेगी । परिवार की सुरक्षा का भरोसा पुलिस के ऊपर होता है जब पुलिस ही पीड़ितो की नही सुनेगी।तो वह किसके पास अपनी फरियाद लेकर जाएगा।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पीड़ित राकेश से कहा कि महिला थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराए साथ अपराधियो को किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जाएगा।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)