महिला जिला अस्पताल की लापरवाही,गर्भवती को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

हाथरस– यूपी के हाथरस जिले में स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते गर्भवती महिला मरीज को मजबूर परिजन रिक्शे से लाये।108 पर कॉल करने के बाद भी एम्बुलेंस नही पहुँची। हाथरस का महिला जिला अस्पताल इन दिनों डाक्टरों की लापरवाही के चलते सुर्खियों में है। आये दिन मरीज के साथ कुछ न कुछ हो ही जाता है। बीती देर रात शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला के नगला निवासी एक गर्भवती महिला के परिजनों ने सरकारी एम्बुलेंस को कॉल की, लेकिन आधे घंटे तक एम्बुलेंस न आने पर परिजन रिक्शे में डालकर महिला को सरकारी अस्पताल लेकर आये। उसे

Written By :

admin

Updated

June 24, 2019

हाथरस– यूपी के हाथरस जिले में स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते गर्भवती महिला मरीज को मजबूर परिजन रिक्शे से लाये।108 पर कॉल करने के बाद भी एम्बुलेंस नही पहुँची।

हाथरस का महिला जिला अस्पताल इन दिनों डाक्टरों की लापरवाही के चलते सुर्खियों में है। आये दिन मरीज के साथ कुछ न कुछ हो ही जाता है। बीती देर रात शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला के नगला निवासी एक गर्भवती महिला के परिजनों ने सरकारी एम्बुलेंस को कॉल की, लेकिन आधे घंटे तक एम्बुलेंस न आने पर परिजन रिक्शे में डालकर महिला को सरकारी अस्पताल लेकर आये। उसे अस्पताल में भी किसी स्टाफ या डाक्टर ने मदद नहीं की।

मरीज के परिजन खुद गोद में लेकर अस्पताल में अंदर पहुंचे लेकिन वहां भी महिला को उपचार नहीं मिला । बाहर दिखाकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले में जनपद का कोई भी स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस)