करंट लगने से महिला समेत दो की मौत

बहराइच–पयागपुर इलाके में घास काटने गए एक ग्रामीण पर हाईटेंशन लाइन गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरदी थाना क्षेत्र में घर में पंखा छूने पर एक महिला को तेज करंट लगा। जिससे उसकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पयागपुर थाना अंतर्गत रानीपुर तिलक गांव निवासी रामचंद्र पांडेय (50) पुत्र सुधीर पांडेय मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब जानवरों के लिए घास काटने खेत गए थे। तभी खेत के ऊपर सेे गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार की चपेट में आने से मौके पर

Written By :

Shweta Singh

Updated

September 25, 2019

बहराइच–पयागपुर इलाके में घास काटने गए एक ग्रामीण पर हाईटेंशन लाइन गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरदी थाना क्षेत्र में घर में पंखा छूने पर एक महिला को तेज करंट लगा। जिससे उसकी भी मौत हो गई।

दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पयागपुर थाना अंतर्गत रानीपुर तिलक गांव निवासी रामचंद्र पांडेय (50) पुत्र सुधीर पांडेय मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब जानवरों के लिए घास काटने खेत गए थे। तभी खेत के ऊपर सेे गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार की चपेट में आने से मौके पर ही झुलसकर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

उधर हरदी थाना अंतर्गत बालासराय गांव निवासी गौरी (38) पत्नी वकील तिवारी तख्त पर बैठकर खाना खाने जा रही थी। उसने पास ही रखे पंखे को घुमाने का प्रयास किया। जिस पर करंट का तेज झटका लगा। वह गिरकर तड़पने लगी। उसे परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)