19वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला के इस खुदखुशी के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

Written By :

Shweta Singh

Updated

July 30, 2020

नोएडा में रहने वाली एक महिला ने गुरूवार को अपने घर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला के इस खुदखुशी के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-अयोध्या में महकेगी जालौन के प्रसिद्ध दोहर सरकार की मिट्टी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 78 में स्थित अशोक अग्रवाल अपनी पत्नी रजनी अग्रवाल के साथ काफी समय से रह रहे थे। अशोक अग्रवाल कानपुर के रहने वाले है। जो नोएडा के सेक्टर 78 में स्थित महागुन मार्डन के शियाना टावर की 19वीं मंजिल फ्लैट नम्बर 1917 में रहते है।

पुलिस को जानकारी मिली की गुरूवार की सुबह रजनी अग्रवाल ने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।