हत्या मामले में फंसी महिला आरोपी ने एसपी ऑफिस में किया आत्महत्या का प्रयास

हरदोई–शाहाबाद थाना क्षेत्र के बेबी खेड़ा इलाके में कुछ दिन पहले मनोज नाम के युवक की हत्या हुई थी, जिसके शव को क्षत-विक्षत कर उसी के घर के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। उसी हत्या के मामले में पांच नामजद आकाश, रांका, झूले,बबली और गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी थी। उसी को लेकर इनमें से एक बबली ने खुद को निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि उसको फर्जी रूप से फंसाया गया है। जब उसकी किसी ने न सुनी तो महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले की

Written By :

admin

Updated

January 4, 2018

हरदोई–शाहाबाद थाना क्षेत्र के बेबी खेड़ा इलाके में कुछ दिन पहले मनोज नाम के युवक की हत्या हुई थी, जिसके शव को क्षत-विक्षत कर उसी के घर के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। उसी हत्या के मामले में पांच नामजद आकाश, रांका, झूले,बबली और गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी थी।

उसी को लेकर इनमें से एक बबली ने खुद को निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि उसको फर्जी रूप से फंसाया गया है। जब उसकी किसी ने न सुनी तो महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले की सत्यता से जल्द ही पर्दा उठाये जाने की बात कहकर मामले की जांच कराये जाने की बात कही।

हत्या के मामले में नामजद बबली खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए पुलिस के आला अफसरों के चक्कर काटती रहती थी। कोई न्याय की आस न जगी तब महिला ने एसपी ऑफिस में ही हेयर डाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। हलांकि वक़्त पर पुलिस की मुस्तैदी काम आ गयी और समय से अस्पताल पहुंच जाने से महिला को बचा लिया गया हलांकि घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप जरूर मच गया।