कानपुर देहात भी बना प्रेम विवाह करने वालों की जान के दुश्मनों का गवाह

कानपुर देहात–बरेली अमरोहा के बाद कानपुर देहात में प्रेम विवाह करने वाले जोड़े की जान खतरे में है। लड़की के परिजन प्रेमी जोड़े को जान से मारने के लिए तलाश रहे है।  लिहाज़ा प्रेमी जोड़े ने सुरक्षा की गुहार एसपी से लगायी है। वही एसपी के आश्वासन के बाद भी प्रेमी जोड़ा दहशतज़दा है और खौफ के साए में ज़िन्दगी जीने पर मजबूर है। बरेली अमरोहा से चलकर आनर किलिंग का दंश अब कानपुर देहात पहुच गया है ।दरअसल देवराहट थाना क्षेत्र के बमरौहली गांव के रहने वाले सुभाष ओर जया एक दूसरे से मोहब्बत करते थे और दोनों ने

Written By :

admin

Updated

July 16, 2019

कानपुर देहात–बरेली अमरोहा के बाद कानपुर देहात में प्रेम विवाह करने वाले जोड़े की जान खतरे में है। लड़की के परिजन प्रेमी जोड़े को जान से मारने के लिए तलाश रहे है। 

लिहाज़ा प्रेमी जोड़े ने सुरक्षा की गुहार एसपी से लगायी है। वही एसपी के आश्वासन के बाद भी प्रेमी जोड़ा दहशतज़दा है और खौफ के साए में ज़िन्दगी जीने पर मजबूर है। बरेली अमरोहा से चलकर आनर किलिंग का दंश अब कानपुर देहात पहुच गया है ।दरअसल देवराहट थाना क्षेत्र के बमरौहली गांव के रहने वाले सुभाष ओर जया एक दूसरे से मोहब्बत करते थे और दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर एक दूसरे के साथ ज़िन्दगी गुज़ारने की कसमें खा ली लेकिन ये बात जया के घरवालों को नागवार गुजरी और वो सुभाष व जया की जान के दुश्मन बन गए। 

जया और सुभाष एक ही गांव के रहने वाले है और दोनों दलित है। सुभाष आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है और साइड में मैकेनिकल का काम करके अपना जीवन यापन करता है। लगभग 2 साल से दोनों एक दूसरे को चाहते थे और महज़ एक महीने पहले दोनों ने भाग कर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की और एक महीने से छिप छिप कर रह रहे है। जया के फूफा और चाचा इस प्रेम विवाह के विरोध में है और दोनों की जान के दुश्मन बने है। 

दहशत ओर खौफ के साए में ज़िन्दगी गुज़ार रहे जया ओर सुभाष ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी है और फरियाद की है कि उनकी जान की हिफाज़त की जाए। वो अब अपने गांव में जाकर रहना चाहते है लेकिन जया के चाचा ओर फूफा प्रेमी जोड़े की जान ले सकते है। वही एएसपी अनूप कुमार ने प्रेमी जोड़े को सुरक्षा का आश्वासन दिया है और चाचा ओर फूफा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है।

(रिपोर्ट-संजय कुमार, कानपुर देहात)