भाईचारा व एकता का संदेश लेकर अजमेर से, पैदल भ्रमण पर निकले ,राजा पहुंचे बहराइच  

बहराइच — देश मे लोगो के बीच आपसी भाईचारा व एकता के संदेश के साथ पदयात्रा शुरू करने वाले ठाकुर राजा सिंह  बहराइच पहुंचे। उन्होंने जिले में स्थित प्रसिद्ध दरगाह शरीफ में जियारत कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की। जिसके बाद वो आज बाबागंज में स्थित वारसी की मजार की जियारत करने के बाद गोला गोकर्णनाथ के लिये रवाना हो गये ।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कस्बा घिरोर निवासी ठाकुर राजा सिंह ने 25 नवंबर को अजमेर शरीफ से पदयात्रा शुरू की थी। पदयात्रा कर वह महादेवा, अयोध्या आदि स्थानों से होते हुए  बहराइच पहुंचे। बुधवार को उन्होंने

Written By :

admin

Updated

January 4, 2018

बहराइच — देश मे लोगो के बीच आपसी भाईचारा व एकता के संदेश के साथ पदयात्रा शुरू करने वाले ठाकुर राजा सिंह  बहराइच पहुंचे। उन्होंने जिले में स्थित प्रसिद्ध दरगाह शरीफ में जियारत कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की।

जिसके बाद वो आज बाबागंज में स्थित वारसी की मजार की जियारत करने के बाद गोला गोकर्णनाथ के लिये रवाना हो गये ।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कस्बा घिरोर निवासी ठाकुर राजा सिंह ने 25 नवंबर को अजमेर शरीफ से पदयात्रा शुरू की थी। पदयात्रा कर वह महादेवा, अयोध्या आदि स्थानों से होते हुए  बहराइच पहुंचे। बुधवार को उन्होंने देश के सुख-शांति की कामना के साथ दरगाह शरीफ जाकर जियारत की।

राजा सिंह ने बताया कि गुरुवार को वह बाबागंज स्थित मासूम शाह वारसी की दरगाह पर जियारत करने के बाद गोला गोकरननाथ के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां से होते हुए पदयात्रा कर वह राजस्थान के पुष्कर में यात्रा समाप्त करेंगे। राजा सिंह ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में सुख-शांति व भाईचारा स्थापित करना है।

रिपोर्ट-अमरेंद्र पाठक,बहराइच