मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने पति को जिम में उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया। पति को उसकी प्रेमिका के साथ देखकर महिला अपने नियंत्रण से बाहर हो गई। उसने सबके सामने पति की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
पति के साथ-साथ उसकी प्रेमिका को भी पीटा:
यह घटना भोपाल के कोहेफिजा इलाके की है जहां के एक स्थानीय जिम सेंटर में एक महिला अपनी बहन के साथ पहुंची। महिला ने वहां पहले से मौजूद अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया और गुस्से में आकर पति की प्रेमिका को पीटना शुरू कर देती है। प्रेमिका का बचाव करने आए पति की भी उसने चप्पलों से पिटाई कर दी। जिम में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
भोपाल। पत्नी ने गर्ललफ्रेंड के साथ जिम करते पति को रंगे हाथ पकड़ा….
पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड की जिम करते पकड़ लिया उसके बाद क्या हुआ 😩 आप भी एक बार देखिए ।@IndiaNewsUP_UK pic.twitter.com/ZmaBvzN4yE
— Arvind Chaturvedi .. (@AChaturvediUp) October 17, 2021
महिला को पति पर पहले से ही था शक:
वायरल वीडियो में शख्स कोर्ट कचहरी की कुछ बात करते दिख रहा है जबकि महिला उस वीडियों में अपने पति पर तीन तलाक का आरोप लगा रही है। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसे अपने पति पर काफी समय से शक था और इसी वजह से वह अपने पति का हर जगह पीछा करती थी इसी दौरान उसने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ जिम में पकड़ लिया।
आपको बता दें इस मामले में कोहेफिजा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने कुछ समय पहले ही शाहजहांनाबाद थाने में अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं इस बार महिला ने अपने पति पर अन्य महिला के साथ अवैध सम्बन्ध होने का आरोप लगाया है। जाहिर है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर
ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

