आज़म खां के बयान ‘बीजेपी को वोट करो’ का यूपी के इस सांसद ने किया स्वागत…

फर्रुखाबाद–हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आजम खान ने एक बार फिर अटपटा सा बयान दे डाला है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ व कद्दावर नेता आजम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  जिसमें वो ‘बीजेपी को वोट देने की बात’ कहते सुने जा सकते हैं। जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है, उनका दावा है कि आज़म ख़ान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से नाराज़ हैं। फर्रुखाबाद के संसद मुकेश राजपूत ने सपा-बसपा गठबंधन को बीजेपी ने बेमेल करार दे दिया है। बीजेपी का

Written By :

admin

Updated

January 14, 2019

फर्रुखाबाद–हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आजम खान ने एक बार फिर अटपटा सा बयान दे डाला है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ व कद्दावर नेता आजम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जिसमें वो ‘बीजेपी को वोट देने की बात’ कहते सुने जा सकते हैं। जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है, उनका दावा है कि आज़म ख़ान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से नाराज़ हैं। फर्रुखाबाद के संसद मुकेश राजपूत ने सपा-बसपा गठबंधन को बीजेपी ने बेमेल करार दे दिया है।

बीजेपी का कहना है कि बसपा और सपा अपना भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए मजबूरी का गठबंधन कर रही है। इससे बीजेपी पर कोई फर्क नही पड़ेगा। आजम खा ने जो बयान दिया  है। हम उनका स्वागत करते है ।वही सपा के महानगर अध्यक्ष विजय यादव  आज़म के बयान की जानकारी न होने की बात कह कर बात को टाल गए ।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद )