जब रसोई से निकलकर महिलाओं ने संभाला मोर्चा…

फतेहपुर– यूपी में घर की रसोई से निकलकर महिलाओ ने खुलेआम मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है। ताजा मामला फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबवली मोहल्ले का है। जहाँ शराबी शोहदों से आजिज आकर करीब आधा सैकड़ा महिलाएं आबादी से सटे शराब ठेके के बाहर आए दिन शराबियों की हरकतों से आजिज आकर आज जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया और शराब की दूकान को मोहल्ले से हटाने की मांग जिला प्रशासन से की। महिलाओ का आरोप है कि शराब के नशे में धुत होकर शराबी शोहदें उनकी बहन बेटियो के साथ अभद्रता करते है। दुकानों के आसपास शराबियो का

Written By :

admin

Updated

March 21, 2018

फतेहपुर– यूपी में घर की रसोई से निकलकर महिलाओ ने खुलेआम मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है। ताजा मामला फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबवली मोहल्ले का है। जहाँ शराबी शोहदों से आजिज आकर करीब आधा सैकड़ा महिलाएं आबादी से सटे शराब ठेके के बाहर आए दिन शराबियों की हरकतों से आजिज आकर

आज जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया और शराब की दूकान को मोहल्ले से हटाने की मांग जिला प्रशासन से की। महिलाओ का आरोप है कि शराब के नशे में धुत होकर शराबी शोहदें उनकी बहन बेटियो के साथ अभद्रता करते है। दुकानों के आसपास शराबियो का अड्डा बना रहता है। जिससे आजिज आकर आज महिलाओ ने शराब की दूकान हटाने की मांग की है ।आक्रोशित महिलाओं ने यहाँ तक भी कह दिया कि अगर उनकी बात नही सुनी गई तो वे स्वयं मोर्चा संभालेगी और शराब की दुकाने बंद कर देगी।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )