..जब यूपी पुलिस ने यमराज को भी दी मात,वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

हरदोई — उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जहा पुलिस एक परिवार के लिए मसीहा बनकर पहुंची और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बचा दी। दरअसल पत्नी से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने कमरा बंद करके फांसी लगा ली। फांसी लगाते ही उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस के दो जवान मौके पर पहुँच गए और दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटके व्यक्ति को उतारा तो वो मरणासन्न था। जिसके बाद पुलिस वालो ने ट्रेनिंग के दौरान सीखे तरीको से उसके हार्ट पर हाथो

Written By :

admin

Updated

August 21, 2019

हरदोई — उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जहा पुलिस एक परिवार के लिए मसीहा बनकर पहुंची और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बचा दी।

दरअसल पत्नी से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने कमरा बंद करके फांसी लगा ली। फांसी लगाते ही उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस के दो जवान मौके पर पहुँच गए और दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटके व्यक्ति को उतारा तो वो मरणासन्न था। जिसके बाद पुलिस वालो ने ट्रेनिंग के दौरान सीखे तरीको से उसके हार्ट पर हाथो से पम्प करके उसकी सांस वापस लौटा दी। पुलिस कर्मियों का मसीहा बनने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने दोनों को पुरस्कृत भी किया है।   

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जरा इन तस्वीरों को देखिये इनमे पुलिस एक व्यक्ति को फांसी के फंदे से उतारकर उसको अपने हाथो से पम्प करते नजर आ रहे है। दरअसल यह तस्वीरें हरदोई पुलिस की है जहा पुलिस एक परिवार के लिए  मसीहा बनकर पहुंची। 20 अगस्त की शाम थाना कोतवाली शहर की राधा नगर चौकी पर तैनात आरक्षी सतेंद्र यादव के पास अचानक एक फोन आया, जिसे रिसीव करने पर एक महिला ने बताया की उसके पति शिवकुमार ने कमरे में बंद कर फाँसी लगा ली है। 

यह सुनते ही आरक्षी सतेंद्र यादव ने अपने साथी आरक्षी कुलदीप कुमार को तुरंत अपने साथ लेकर उस महिला के बताए हुए गांव में बिना देरी किये पहुंचे तो देखा की वास्तव में उनके पति ने पंखे में लटके हुए है। जिसके बाद दोनों ने बिना देरी के दरवाजे को तोड़ कर फांसी के फंदे पर झूल रहे व्यक्ति को नीचे उतारा तो वो बिलकुल मरणासन्न था। इस बीच कोई दूसरी मदद मिलने तक पुलिस कर्मी ने ट्रेनिंग के दौरान सिखलाये गए तरीके का इस्तेमाल करके व्यक्ति के हार्ट पर हाथो से पम्प किया जिसके बाद युवक की साँस लौट आयी उसके बाद उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जहां से उसे उपचार के लिए लखनऊ रिफर किया गया जहां उसकी हालत अब ठीक है। शिवकुमार धन्नूपुरवा गांव का रहने वाला और  कलेक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पति पत्नी के बीच आपसी विवाद में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल दोनो आरक्षियों की ततपरता व सूझ-बूझ से जान बचाने की घटना सामने आने के बाद एसपी ने भी दोनों को पुरस्कृत किया है। 

(रिपोर्ट-सुनील अर्कवंशी,हरदोई)