…जब जिला अस्पताल बन गया युद्ध का मैदान, आपस में भिड़े तीमारदार

कन्नौज–जिला अस्पताल कन्नौज में इमरजेंसी वार्ड उस वक्त युद्ध का मैदान बन गया जब दुर्घटना में घायल दोनों पक्षों के तीमारदार आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से दे दनादन मारपीट शुरू हो गयी ।  सूचना पर पुलिस पहुंची तो मारपीट कर रहे दोनो पक्षों के लोग फरार हो गए ।  मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी । सदर कोतवाली के तिर्वा क्रॉसिंग के पास दो मोटर साइकिल आपस में टकरा गई । दुर्घटना में दोनों मोटर साइकिल सवारो को चोटे आयी थी । दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती

Written By :

admin

Updated

September 6, 2018

कन्नौज–जिला अस्पताल कन्नौज में इमरजेंसी वार्ड उस वक्त युद्ध का मैदान बन गया जब दुर्घटना में घायल दोनों पक्षों के तीमारदार आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से दे दनादन मारपीट शुरू हो गयी । 

सूचना पर पुलिस पहुंची तो मारपीट कर रहे दोनो पक्षों के लोग फरार हो गए ।  मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी । सदर कोतवाली के तिर्वा क्रॉसिंग के पास दो मोटर साइकिल आपस में टकरा गई । दुर्घटना में दोनों मोटर साइकिल सवारो को चोटे आयी थी । दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था । इलाज के दौरान दोनों घायलों के तीमारदारों में इमरजेंसी के सामने कहा सुनी हो गयी । एक पक्ष के दर्जनों लोगो ने दूसरे पक्ष के लोगो को जमकर पीट दिया। 

अस्पताल में बवाल से अफरा तफरी मच गयी। मारपीट की सूचना पाते ही मुख्य चिकित्साधीक्षक ने पुलिस को फ़ोन करके बुलाया। पुलिस के आने के बाद उपद्रवी फरार हो गए। 

(रिपोर्ट-दिलीप वर्मा, कन्नौज)