…आया एक फोन और कांस्टेबल दुल्हन ने लौटा दी बारात

औरैया– दुल्हन बनी कांस्टेबल रवीना को निकाह के दौरान दूल्हे के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान मनौवल के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर सुबह बारात लौट गई। बिधूना थाना क्षेत्र के रठगांव निवासी रईस अली की पुत्री रवीना कास्टेबल है। इन दिनों उसकी तैनाती कन्नौज जिले में है। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले इटावा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा शमशेर खां निवासी आसिफ मोहम्मद पुत्र असगर के साथ तय हुई। आसिफ हिमाचल प्रदेश में किसी कंपनी में एमआर है। गुरुवार शाम वह बारात

Written By :

admin

Updated

February 24, 2018

औरैया– दुल्हन बनी कांस्टेबल रवीना को निकाह के दौरान दूल्हे के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान मनौवल के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर सुबह बारात लौट गई।

बिधूना थाना क्षेत्र के रठगांव निवासी रईस अली की पुत्री रवीना कास्टेबल है। इन दिनों उसकी तैनाती कन्नौज जिले में है। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले इटावा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा शमशेर खां निवासी आसिफ मोहम्मद पुत्र असगर के साथ तय हुई।

आसिफ हिमाचल प्रदेश में किसी कंपनी में एमआर है। गुरुवार शाम वह बारात लेकर रठगांव पहुंचा। इस बीच किसी ने फोन करके रवीना को बताया कि आसिफ शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। खुद के साथ धोखा होने की बात से आक्रोशित रवीना ने शादी से इनकार कर दिया। उसने दूल्हे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। रवीना के शादी से इनकार करने से हलचल मच गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुलह समझौता कराने का प्रयास किया। नाते रिश्तेदार भी रवीना को मनाते रहे, लेकिन उसने साफ मना कर दिया।

रवीना ने कहा कि पहले हकीकत पता करेगी, इसके बाद शादी होगी। इस पर दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया। दूल्हा का कहना है कि किसी ने फोन करके रवीना को भड़का दिया है। शादी तय होने के बाद से ही दोनों मे बातचीत भी होती रही है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि समझौता का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

(रिपोर्ट – वरुण कुमार , औरैया)