‘जो अपने पिता का नहीं हुआ वो आप लोगों का क्या होगा’-एसपी सिंह बघेल

एटा–एटा में आगरा लोकसभा में आने वाली जलेसर विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के सर्मथन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।    मंच पर पहुंचते ही योगी ने लोगों का हांथ हिलाकर अभिवादन किया। भारी जनसैलाब को देखते हुए योगी ने कहा कि अब नामुमकिन भी मुमकिन है क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है। योगी ने कहा कि आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक हो या पाक अधिकृत कश्मीर में बालाकोट में आतंकी कैंप को ध्वस्त करके देश के सैनिकों ने दुनिया में

Written By :

admin

Updated

April 11, 2019

एटा–एटा में आगरा लोकसभा में आने वाली जलेसर विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के सर्मथन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

 

मंच पर पहुंचते ही योगी ने लोगों का हांथ हिलाकर अभिवादन किया। भारी जनसैलाब को देखते हुए योगी ने कहा कि अब नामुमकिन भी मुमकिन है क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है। योगी ने कहा कि आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक हो या पाक अधिकृत कश्मीर में बालाकोट में आतंकी कैंप को ध्वस्त करके देश के सैनिकों ने दुनिया में पराक्रम का कार्य मोदी ने कर दिखाया है। वहीं कांग्रेस, सपा-बसपा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब सपा का झंडा लेकर लोग अपने घर जाते है तो घर की महिलाये कहती है क्या गुंडों का झंडा लेकर आ गए। माताएं बहने जानती है ये अपराधी और गुंडों का झंडा है और अपराधियों ने इसका इस्तेमाल कर देश में लूट पाट की है। मोदी को दोबारा पीएम बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि मोदी फिर पीएम बने। 

वहीं समाजवादी पार्टी को आड़े हांथों लेते हुए उन्होंने कहा कि लोग जानते है जो अपने पिता का नहीं हुआ वो आप लोगों का क्या होगा। सपा बसपा का भ्रष्टाचार का गठबंधन है, अराजकता का गठबंधन है और ये सुरक्षा में सेंध का गठबंधन है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)