फिल्म पद्मावत पर ये क्या बोल गए विधायक जी…!

हाथरस–यूपी के हाथरस शहर में एक सिनेमा हाल पर फिल्म पद्मावत को दिखाए जाने का दो दिन से विरोध कर रहे करणी सेना तथा हिंदूवादी संगठनों के लोगों को समझाने आये बीजेपी के एक विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के बिगड़े बोल सुनने को मिले।  विधायक ने आरोप लगाया कि पैसा कमाने के लिए सिनेमा वालों ने हमेशा ही क्षत्रियों का दुरूपयोग किया है। उन्हें हमेशा नेगेटिव रोल में और खलनायक दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि इनका वश चले तो ये सीता माता तथा दुर्गे माता को भी नचा दें। दरअसल विरोध के बीच सिनेमा हाल पर लगे पोस्टर

Written By :

admin

Updated

January 27, 2018

हाथरस–यूपी के हाथरस शहर में एक सिनेमा हाल पर फिल्म पद्मावत को दिखाए जाने का दो दिन से विरोध कर रहे करणी सेना तथा हिंदूवादी संगठनों के लोगों को समझाने आये बीजेपी के एक विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के बिगड़े बोल सुनने को मिले। 

विधायक ने आरोप लगाया कि पैसा कमाने के लिए सिनेमा वालों ने हमेशा ही क्षत्रियों का दुरूपयोग किया है। उन्हें हमेशा नेगेटिव रोल में और खलनायक दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि इनका वश चले तो ये सीता माता तथा दुर्गे माता को भी नचा दें।

दरअसल विरोध के बीच सिनेमा हाल पर लगे पोस्टर को जलाये जाने के बाद सिनेमा हाल मालिक ने जिले के दो बीजेपी विधायकों को विरोध करने वालों से समझौता कराने के लिए बुलाया था। उन्हें समझाने के बाद ही विधायक ने यह बिगड़े बोल बोले। फिल्म के विरोधियों को समझाने के बाबजूद विधायक ने यही कहा कि वह पद्मावत का समर्थन नहीं करते है लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान भी करते है। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)