उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन,गिरा पारा

लखनऊ — पहाड़ो में हो रही बर्फबारी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के इलाके में पछुआ हवाओं के कारण गलन बढ़ी हुई है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे जा रहा है, जिसके चलते अब उत्तर भारत में मौसम साफ होने लगेगा। लेकिन फिर भी मैदानी क्षेत्रों में पछुआ हवाएं चलेगीं, जिससे गलन बढ़ेगी और कोहरा भी रहेगा। बुधवार को बहराइच का न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 10 डिग्री, वाराणसी का

Written By :

SK Sharma

Updated

January 22, 2020

लखनऊ — पहाड़ो में हो रही बर्फबारी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के इलाके में पछुआ हवाओं के कारण गलन बढ़ी हुई है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे जा रहा है, जिसके चलते अब उत्तर भारत में मौसम साफ होने लगेगा। लेकिन फिर भी मैदानी क्षेत्रों में पछुआ हवाएं चलेगीं, जिससे गलन बढ़ेगी और कोहरा भी रहेगा।

बुधवार को बहराइच का न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 10 डिग्री, वाराणसी का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।