आलिया और रणबीर की शुरू हुई शादी की रश्में, सामने आई रश्में शुरू होने का वीडियो

आज से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। शादी से पहले होने वाले पूजा  के लिए रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर के साथ जाती हुई देखी गई। फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीतू कपूर गाड़ी के अंदर से ‘नमस्ते’ करते हुए दिख रही हैं। उस वीडियो में रणबीर की रिद्धिमा भी सभी को हाथ दिखाकर ‘हाय’ करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अब तक तो कई सेलिब्रिटीज ने आलिया और रणबीर की शादी की खबरों को कंफर्म किया है। इसके

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

April 13, 2022

आज से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। शादी से पहले होने वाले पूजा  के लिए रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर के साथ जाती हुई देखी गई। फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीतू कपूर गाड़ी के अंदर से ‘नमस्ते’ करते हुए दिख रही हैं। उस वीडियो में रणबीर की रिद्धिमा भी सभी को हाथ दिखाकर ‘हाय’ करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अब तक तो कई सेलिब्रिटीज ने आलिया और रणबीर की शादी की खबरों को कंफर्म किया है। इसके अलावा कपल की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र की टीम ने भी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है।

रणबीर के घर शुरू हुई तैयारियां:

बता दें कि रणबीर-आलिया की शादी को लेकर दोनों के घरों के बाहर सेक्योरिटी काफी टाइट रखी गई है। जिससे उनकी शादी की फोटोज और वीडियो कहीं से लीक न हो। इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने आया था, जिसमें  रणबीर के घर के बाहर बाउंसर्स खड़े थे। जो घर के अंदर आने वाले लोगों के फोन के कैमरे में स्टिकर लगा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CcSA7yQq_Y8/

ट्वीटर पर ट्रेंड हो रहा #RanbirAliaWedding:

रणबीर-आलिया की शादी को लेकर फैंस बेताब हैं। इतना ही नहीं रणबीर और आलिया के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार कपल की फोटोज और वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं ट्विटर पर #RanbirAliaWedding ट्रेंड हो रहा है। इसी बीच रणबीर-आलिया की आने वाली फिल्म ब्रम्हास्त्र के गाने ‘केसरिया’ की झलक भी सामने आई है। जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)