शादी के दिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ कर दिया ऐसा कांड, दूल्हे को बुलानी पड़ी पुलिस

आज कल शादी से जुड़े कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं जिसके बारे में जानने के बाद भी यकीन करना मुश्किल होता है।

0 625

आज कल शादी से जुड़े कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं जिसके बारे में जानने के बाद भी यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसे ही एक मामला बरेली के हाफिजगंज से सामने आया है। यहां पर जब एक दूल्हा बारातलेकर दुल्हन के घर पहुंचा तो, वहां ताला लगा हुआ था। फिर पीड़ित दूल्हे ने दुल्हन के पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दूल्हे को धोखा दे दुल्हन हुई फरार:

दरअसल, पीड़ित दूल्हे भीमसेन की शादी नहीं हो रही थी। कुछ लोग एक युवती का रिश्ता लेकर उनके पास आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। इसलिए बारात में दुल्हन पक्ष की ओर से होने वाले खर्च को भी दूल्हा पक्ष के लोग ही उठाएंगे। उसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से उनकी शादी के लिए 14 मई की तारीख तय कर दी गयी। वहीं शनिवार रात दूल्हा बैंड बाजे के साथ बारात लेकर जब दुल्हन के गांव बीसी रम्पुरा पहुंचा तो घर में ताला लगा हुआ था। दुल्हन और उसके परिजन घर से गायब थे।

परिवार समेत दुल्हन पैसा लेकर हुई गायब:

Related News
1 of 798

बता दें कि रिश्ता तय होने के बाद दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे से सामान खरीदने के नाम पर तीन बार में सवा दो लाख रुपए ऐंठ लिए। वहीं जब बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां ताला लगे होने की वजह से उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी और अपने साथ हुए ठगी के बारे में भी बताया।

 

भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments