मौसम का हालः दिल्ली-यूपी को चिलचिलाती गर्मी से बारिश ने दी राहत, कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

Weather Update today: प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम मौसम अचानक बदल गया।इस दौरान तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश (Rain) ने पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को काफ़ी राहत मिली। देर शाम शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, NCR में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिज़ाज बदलने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से लगातार राहत मिलती रहेगी। Weather Update today: यूपी और हरियाणा में बारिश दरअसल एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से,

Written By :

SK Sharma

Updated

May 29, 2026

lucknow heavy rain

Weather Update today: प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम मौसम अचानक बदल गया।
इस दौरान तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश (Rain) ने पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को काफ़ी राहत मिली। देर शाम शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, NCR में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिज़ाज बदलने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से लगातार राहत मिलती रहेगी।

Weather Update today: यूपी और हरियाणा में बारिश

दरअसल एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाएं चलीं। कई जगहों पर ओले गिरने की भी ख़बर है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है। अगले दो से तीन दिनों में, अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।

Weather Update: IMD ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक दिल्ली, यूपी और हरियाणा में मौसम ऐसे ही बना रहेगा। शुक्रवार, 29 मई यानी आज दिल्ली-NCR,हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज़ हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, 15 राज्यों के लिए बारिश और तूफ़ान का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने और तूफान आने की भी संभावना है। वहीं 30 और 31 मई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर यह गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा 1 जून को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि 2 जून के लिए भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, 3 जून तक, मौसम के फिर से साफ होने की उम्मीद है, और गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है।

इस लिए बदला मौसम

दरअसल मौसम ने अचानक मौसम में हुए बदलावों का श्रेय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और अरब सागर से आने वाली नमी को देते हैं। अगले दो से तीन दिनों तक, निवासियों को भीषण गर्मी और लू से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने जनता से आग्रह किया है कि वे खराब मौसम की स्थिति में सावधानी बरतें, खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें, और बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)