युवती से व्हाट्सअप चैटिंग बनी आफत,परिजनों ने हाथ पैर बांध की जमकर पिटाई

मेरठ —युवती से व्हाट्सअप चैटिंग मेरठ में एक युवक के लिए उस वक्त परेशानी का सबब बन गयी जब युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ उसके हाथ पैर बांधते हुए उसकी जमकर पिटाई की। वहीं इस पूरी घटना का एक ग्रामीण ने वीडियो बना वाइरल कर दिया। मामला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के अतराडा गांव का है। बताया जाता है विशाल नाम के एक युवक कि यहां ननिहाल है वहीं हापुड़ की रहने वाली एक युवती के मामा भी यहां रहते है। विशाल और युवती के बीच यहीं बातचीत हुई और वो व्हाट्सअप पर चैटिंग करने लगे ।

Written By :

admin

Updated

June 11, 2018

मेरठ —युवती से व्हाट्सअप चैटिंग मेरठ में एक युवक के लिए उस वक्त परेशानी का सबब बन गयी जब युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ उसके हाथ पैर बांधते हुए उसकी जमकर पिटाई की। वहीं इस पूरी घटना का एक ग्रामीण ने वीडियो बना वाइरल कर दिया।

मामला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के अतराडा गांव का है। बताया जाता है विशाल नाम के एक युवक कि यहां ननिहाल है वहीं हापुड़ की रहने वाली एक युवती के मामा भी यहां रहते है। विशाल और युवती के बीच यहीं बातचीत हुई और वो व्हाट्सअप पर चैटिंग करने लगे । इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गयी और उन्होंने विशाल को पकड़ उसके हाथ पैर बांधते हुए सबके सामने जमकर पिटाई की। वहीं इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस ने विशाल की शिकायत युवती के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(रिपोर्ट- लोकेश टंडन,  मेरठ )