जयललिता की सीट के लिए 21 दिसम्बर को होगी वोटिंग

नई दिल्ली — तमिलनाडु की सीएम जयललिता के निधन के बाद से खाली आरके नगर विधानसभा सीट पर 21 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान से पहले बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त की शिकायत के बाद यहां के उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया था।    चुनाव आयोग ने इसके साथ ही 4 अन्य विधानसभा सीटों पर भी इसी दिन मतदान का ऐलान किया है। आरके नगर के साथ-साथ यूपी की सिकंदरा, पश्चिम बंगाल की सबांग और अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पक्के-कसांग और लिकाबली सीट पर भी 21 दिसंबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा वोटों की गिनती 24 दिसंबर को की

Written By :

admin

Updated

November 24, 2017

नई दिल्ली — तमिलनाडु की सीएम जयललिता के निधन के बाद से खाली आरके नगर विधानसभा सीट पर 21 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान से पहले बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त की शिकायत के बाद यहां के उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया था। 

 

चुनाव आयोग ने इसके साथ ही 4 अन्य विधानसभा सीटों पर भी इसी दिन मतदान का ऐलान किया है। आरके नगर के साथ-साथ यूपी की सिकंदरा, पश्चिम बंगाल की सबांग और अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पक्के-कसांग और लिकाबली सीट पर भी 21 दिसंबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा वोटों की गिनती 24 दिसंबर को की जाएगी। बता दे आरके नगर सीट 12 अप्रैल को मतदान प्रस्तावित था, लेकिन उससे पहले एआईएडीएमके नेता के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश जब्त होने के बाद चेन्नई की आरके नगर सीट का उपचुनाव रद्द कर दिया गया था। एआईएडीएमके के शशिकला खेमे ने यहां टीटीवी दिनकरन को उम्मीदवार बनाया था।