विवेक तिवारी की पत्नी को नगर निगम में मिला अधिकारी का पद

लखनऊ– मृतक विवेक तिवारी की पत्नी से सीएम योगी के मुलाकात करने के कुछ घंटो बाद ही मुख्यमंत्री ने उन्हे सरकारी विभाग में अफसर के पद पर तैनात कर दिया है। पत्नी कल्पना तिवारी को उनके शैक्षिक योग्यता के अनुसार लखनऊ नगर निगम में जनसंपर्क अधिकारी का पद दिया गया है। सोमवार दोपहर लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी उनके आवास पर पहुंचे और शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर कार्यालय चले गए। इसके कुछ देर बाद ही कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में पीआरओ के पद पर तैनात कर दिया गया। स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को नगर

Written By :

admin

Updated

October 1, 2018

लखनऊ– मृतक विवेक तिवारी की पत्नी से सीएम योगी के मुलाकात करने के कुछ घंटो बाद ही मुख्यमंत्री ने उन्हे सरकारी विभाग में अफसर के पद पर तैनात कर दिया है। पत्नी कल्पना तिवारी को उनके शैक्षिक योग्यता के अनुसार लखनऊ नगर निगम में जनसंपर्क अधिकारी का पद दिया गया है।

सोमवार दोपहर लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी उनके आवास पर पहुंचे और शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर कार्यालय चले गए। इसके कुछ देर बाद ही कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में पीआरओ के पद पर तैनात कर दिया गया।

स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में केंद्रीयकृत सेवा के तहत नौकरी का प्रावधान किया गया। कल ही लखनऊ के मेयर संयुक्ता भाटिया ने उनको नौकरी का आश्वासन दिया था। इसके बाद आज उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कल्पना तिवारी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट कराई।

मुख्यमंत्री ने विवेक तिवारी की घटना को अत्यन्त दु:खद बताते हुए परिवार की  आर्थिक मदद के लिए पत्नी को 25 लाख रुपया, इसके साथ ही उनकी दोनों दोनों पुत्रियों पांच-पांच लाख रुपया की एफडी के माध्यम से आर्थिक सहायता तथा स्वर्गीय विवेक तिवारी की माता को पांच लाख रुपया की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सीएम ने उनके आवास की समस्या का भी जल्द ही समाधार करने को कहा है।