Virat-Anushka: प्रेमानंद महाराज से मिले अनुष्का और विराट, दंडवत किया प्रणाम

Virat-Anushka : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शुक्रवार को प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Premanand maharaj) से मिलने वृंदावन पहुंचे। यह स्टार कपल ने अपने दोनों बच्चों अकाय और वामिका के साथ पहली बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अनुष्का और विराट महाराज को दंडवत किया। महाराज ने उनके दोनों बच्चों को चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Virat-Anushka: प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगातार असफल होने के बाद जैसे ही

Written By :

SK Sharma

Updated

January 10, 2025

Anushka and Virat met Premanand Maharaj,

Virat-Anushka : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शुक्रवार को प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Premanand maharaj) से मिलने वृंदावन पहुंचे। यह स्टार कपल ने अपने दोनों बच्चों अकाय और वामिका के साथ पहली बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अनुष्का और विराट महाराज को दंडवत किया। महाराज ने उनके दोनों बच्चों को चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Virat-Anushka: प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगातार असफल होने के बाद जैसे ही विराट कोहली स्वदेश लौटे, तो वे अपनी पत्नी और अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन धाम पहुंचे। जिसका वीडियो तेजी से वायरल रहो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम पहुंचकर उनके सामने मत्था टेक रहे हैं। कपल की गोद में अकाय और वामिका को देखा जा सकता है। महाराज जी उनसे बात करते और उन्हें जीवन के पाठ पढ़ाते नजर आए। इससे पहले यह जोड़ा साल 2023 में महाराज जी से मिलने आया था।

अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से कहा- ‘पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कई सवाल थे… सोचा पूछूं लेकिन वहां बैठे सभी लोगों ने भी कुछ ऐसे ही सवाल पूछे थे। अब जब हम आपके यहां आने का सोच रहे थे तो मन ही मन आपसे बात कर रही थी।’ इस दौरान अनुष्का ने महाराज जी से कहा कि ‘आप मुझे बस प्रेम भक्ति दीजिए।’

Virat-Anushka: प्रेमानंद महाराज ने विराट को दिया खास संदेश

इस दौरान प्रेमानंद महाराज अनुष्का और विराट की भक्ति देखकर भावुक होते नजर आए। आश्रम ट्रस्ट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में महाराज जी को आंसू पोंछते देखा जा सकता है। उन्होंने इतनी शोहरत और सफलता मिलने के बावजूद स्टार कपल की ईश्वर में दृढ़ आस्था की तारीफ की। प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली से पूछा, ‘मन खुश है?’ इस पर कोहली ने सिर हिलाया और मुस्कुराते हुए हां कहा।

उन्होंने कहा कि जब विराट कोहली अपने कर्म के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हैं तो देश का बच्चा-बच्चा खुश हो जाता है। देशभर में पटाखे फोड़े जाते हैं और यही उनकी साधना है… वे इसी का अभ्यास करते रहे हैं।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)